{"_id":"5749d3954f1c1b2f07691c46","slug":"student-shot-two-reports-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को गोली मारने में दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को गोली मारने में दो के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 28 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
गाेली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात कार सवार दो युवकों द्वारा बीए की छात्रा को अगवा करने में विफल होने पर गोली मारकर घायल करने के मामले में छात्रा के पिता ने दोनों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस का इस बाबत कहना है कि दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात कार सवार दो युवकों ने बीए की छात्रा को अगवा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
छात्रा के विरोध करने पर मंशा पूरी न होने पर कार सवार युवकों ने छात्रा को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गाजियाबाद रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद के अस्पताल में डॉक्टरों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी, पर अभी तक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, छात्रा के पिता ने दीपक निवासी नानई और उसके साथी अमित निवासी आलमनगर के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया है।
वहीं, जानकारी मिली है कि दीपक ने थाने में सरेंडर कर दिया, हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। इस बाबत इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि घायल छात्रा के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कराई जा रही है।