{"_id":"6b0495be1404dba9ef024808","slug":"510-meters-of-wire-stolen-from-power-line-ambala-news-c-36-1-amb1002-173092-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली की लाइन से 510 मीटर तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली की लाइन से 510 मीटर तार चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। चोरों ने कुछ दिन पहले बिजली की लाइन से करीब 510 मीटर कंडक्टर तार चोरी कर ली। पुलिस ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूएचबीवीएन नारायणगढ़ के एसडीओ सुनील कुमार ने डाक के माध्यम से शिकायत दी कि इंद्रजीत सिंह, निहाल सिंह और जसबीर सिंह ने कार्यालय को 11-12 नवंबर की रात तार चोरी होने की सूचना दी थी। एरिया इंचार्ज जेई दिनेश कुमार की ओर से मौके की जांच की ताे 510 मीटर एसीएसआर कंडक्टर तार चोरी मिला। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बिजली अधिनियम (इलेक्ट्रिसिटी एक्ट) 2003 की धारा 136 के अनुसार, बिजली के तारों या उपकरणों की चोरी व उन्हें नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।