फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   student in tension by lunatic.

सिरफिरे आशिक की हरकत से टेंशन में छात्रा

Tue, 09 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 09 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
student in tension by lunatic.
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा का उसके सिरफिरे आशिक ने रास्ता रोककर मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, युवक ने मोबाइल में मेमोरी कार्ड डालकर सारे फोटो कर लिए और फोटो सोशल साइट्स पर भी डाल दिया।
विज्ञापन


युवक की इस हरकत से छात्रा सहमी हुई है। पीड़ित परिजनों ने एसपी से मिलकर शिकायत की है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक छात्रा को युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व छात्रा अपने स्कूल से पैदल गांव लौट रही थी। रास्ते में सिरफिरे आशिक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा का मोबाइल छीन लिया और इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी युवक ने छात्रा के मोबाइल में पड़े फोटो अपने मोबाइल में डाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। बताया गया कि युवक ने सोशल साइट पर भी छात्रा का फोटो डाल दिया है। जिससे छात्रा काफी भयभीत है।


छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। एसपी योगेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीओ सिटी को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed