{"_id":"58dd32734f1c1b650863ddd3","slug":"stressful-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावपूर्ण स्थिति के बीच उपैड़ा में रही शांति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनावपूर्ण स्थिति के बीच उपैड़ा में रही शांति
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
उपैड़ा में रही शांति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में दो समुदाय के लोगों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों समुदायों में जमकर मारपीट व हंगामा हुआ था। बृहस्पतिवार को गांव में तनावपूर्ण शांति बनी रही।
विज्ञापन
तनाव के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक समुदाय के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव उपैड़ा में शाकिब अपने चचेरे भाई समीर,
विज्ञापन
सुहेल व ताऊ साबू के साथ मदरसे से नमाज पढ़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इनको रास्ते में गांव के ही नन्नू उर्फ अंकुश, गुडडू, प्रिंस व संदीप मिले। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद नन्नू व उसके तीनों साथियों ने दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि वह शाकिब के घर में घुस आए। जहां उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता की। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
इसके बाद पुलिस ने प्रिंस सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही नन्नू व संदीप को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को शाकिब के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष यतेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर निगाह रख रही है।