फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Another accused arrested in Brahmanand murder case

Sant Kabir Nagar News: ब्रह्मानंद हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Brahmanand murder case
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चर्चित जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भगठान (गोसाईपुर) निवासी बृजेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को उसे भुवरिया रोड स्थित पायलपार गेट के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है। इस मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार आठ आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

22 सितंबर 2026 को भगठान गोसाईपुर निवासी रमाकांत यादव ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई ब्रह्मानंद यादव बाइक से गिठनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान राकेश यादव के घर के सामने आरोपियों ने उनकी बुलेट रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो ब्रह्मानंद गंभीर रूप से घायल मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पुरानी रंजिश को वारदात की वजह बताया है। आरोपी का कहना है कि रमाकांत यादव के प्रधान बनने के बाद से उनके और उनके परिवार के बीच विवाद था। उसने पूर्व में 18 मई 2026 को ब्रह्मानंद यादव और उनके साथ आए लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी बताई। इस वारदात के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपी ने प्रधानी चुनाव में रमाकांत यादव को हराने की साजिश रचे जाने की बात भी कही है। आरोप है कि इसी रंजिश में ब्रह्मानंद यादव पर हमला किया गया। पुलिस मामले में सामने आए तथ्यों और आरोपी के बयान के आधार पर विवेचना कर रही है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed