फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested while riding a stolen motorcycle without a number plate

Jind News: बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक पर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested while riding a stolen motorcycle without a number plate
फोटो 11 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। थाना गढ़ी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव कालवन निवासी विक्रम उर्फ विक्की और प्रदीप उर्फ मुरली के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना गढ़ी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव धमतान साहिब से भुलन रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में संलिप्त दो युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर धमतान साहिब की तरफ से आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुलन रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकवाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विक्रम उर्फ विक्की और प्रदीप उर्फ मुरली निवासी कालवन के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात सामने आई। पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मार्गदर्शन में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

फोटो 11 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed