फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Car rams into back of bus on highway

Ayodhya News: हाईवे पर बस में पीछे से घुसी कार, आठ श्रद्धालु घायल

Mon, 26 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 26 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Car rams into back of bus on highway
भेलसर। लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह फेलसंडा गांव के पास एक निजी बस में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई, हालांकि उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे लोहिया पुल के निकट हुआ।
विज्ञापन


कानपुर के सचेंडी गांव निवासी पंकज सिंह का परिवार कार से अयोध्या जा रहा था। फेलसंडा के पास आगे चल रही निजी बस के अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही कार उसमें जा घुसी। हादसे में कार चालक राहुल यादव (29), ज्योति (45), प्रीति (29), पिंकी (22), जिगर (35), प्रशांत कुमार (28), पंकज सिंह (30) और आशीष वर्मा (28) घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्योति, प्रीति और प्रशांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉ. आकाश मोहन ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि सवारियां बैठाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार बस में घुस गई। परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। हादसे के बाद परिवार अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम रद्द कर कानपुर लौट गया। कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed