फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police stopped the Sikandra Premier League being held without permission.

Kanpur News: बिना अनुमति हो रहे सिकंदरा प्रीमियर लीग को पुलिस ने रुकवाया

Mon, 26 Oct 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the Sikandra Premier League being held without permission.
डेरापुर। रूरा-डेरापुर मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास रविवार को एक एनजीओ की ओर से सिकंदरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किए जाने के कुछ देर बाद ही बंद करवा दी गई। दरअसल भाजपा नेताओं ने बिना अनुमति के आयोजन कर चुनावी प्रचार करने व लाउड स्पीकर से सीएचसी में भर्ती मरीजों को परेशानी होने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूर्नामेंट रुकवा दिया।
विज्ञापन

एक उम्मीद जन कल्याण समिति की ओर से टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान प्रतियोगिता में करीब 35 से 40 टीमों के भाग लेने और विजेता को 51 हजार व उपविजेता को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने का एलान किया गया है। टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान एनजीओ संचालक दीक्षा यादव ने कहा खेल से आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। हालांकि कुछ देर बाद खेल का मैदान सियासी अखाड़े में बदल गया। शंकर नगर डेरापुर निवासी कमलेश मिश्रा ने बताया कि आयोजकों की ओर से खेल का मैदान बनाने के लिए उनके खेत का प्रयोग बिना अनुमति के किया है।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, प्रमोद नायक ने पुलिस को जानकारी देने के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बताया कि आयोजन समिति की ओर से बिना अनुमति के करवाए जा रहे टूर्नामेंट में सिकंदरा विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव में एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए और लाउड स्पीकर से नारेबाजी की गई। लाउड स्पीकर की आवाज अधिक होने के चलते सीएचसी में भर्ती मरीज, विशेषकर गर्भवतियों और नवजातों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आयोजकों की ओर से पार्किंग की व्यवस्था न किए जाने से सड़क पर जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नेताओं ने टूर्नामेंट के लिए अर्जित की गई धनराशि की भी जांच करवाने की मांग की है। वहीं मामले को लेकर एनजीओ संचालक दीक्षा यादव ने संपर्क किया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। सूचना पर डेरापुर थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने मौके पर पहुंचकर प्रतियोगिता बंद करवा दी और आयोजन समिति को प्रशासन से अनुमति लेने के बाद भी टूर्नामेंट शुरू करवाने की चेतावनी दी है।

...................
भू स्वामियों से एनओसी न लेने पर नहीं दी गई थी अनुमति
डेरापुर एसडीएम ऊषा सिंह और सीओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया किया कि आयोजन समिति की ओर से अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र आया था लेकिन जिस भूमि (सुनील शुक्ला आदि के खाली पड़े खेत) पर टूर्नामेंट कराया जाना था, उस भू-स्वामी का सहमति पत्र (एनओसी) संलग्न नहीं था। इस कारण प्रार्थना पत्र वापस लौटा दिया गया था। इसके बाद आयोजकों की तरफ से कोई नया प्रार्थना पत्र या सहमति पत्र प्रशासन को नहीं सौंपा गया। बिना अनुमति लिए आयोजन शुरू करवाए जाने पर आयोजन समिति को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अनुकूल जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

..............
परौंख की टीम पहुंचने से पहले मैदान में पहुंची पुलिस
सिकंदरा प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला रविवार दोपहर एक बजे के करीब सिकंदरा और परौंख गांव की टीम के बीच शुरू करवाया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिकंदरा की टीम ने परौंख को 73 रनों का लक्ष्य दिया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के करीब परौंख टीम के बल्लेबाज मैदान पर पहुंचने के लिए तैयार हुए थे। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और आयोजन रुकवा दिया। काफी देर के बाद भी मैच दोबारा शुरू न होने पर दर्शक मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed