फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Son commits suicide.

बेटे ने की खुदकुशी तो सदमे में पिता ने तोड़ा दम

Mon, 11 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Son commits suicide.
सुसाइड - फोटो : demo pic

आए दिन शराबी बाप की चिक्लस और घर में होने वाली कलह ने वृद्ध मां  से जवान बेटा छीन लिया वहीं जवान बेटे को फांसी पर लटका देख शराबी बाप ने भी दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक घटना धौलाना थाना क्षेत्र की सपनावत चौकी अन्तर्गत गांव बझैड़ा कलां गांव में अलसुबह घटित हुई।

विज्ञापन


गांव बझैड़ा कलां में फकीरा प्रजापति 68 वर्षीय अपनी पत्नी राजवती व अपने अविवाहित 20 वर्षीय दीपक उर्फ डीके  के साथ रह रहा था। दोनों बड़े  बेटे योगेश व राजेश  अपने परिवार के साथ कई वर्षो से अलग रहते हैं। दोनों  बेटी शादी शुदा है।
विज्ञापन


भूमिहीन फकीरा दिनभर साइकिल पर छोले बेच कर गुजारा  करने वाला फकीरा प्रजापति शराब पीने का इस कदर आदी था कि शराब पीने को लेकर वह आए दिन घर में क्लेश कर पत्नी व बेटे से झगड़ा करने से नहीं चूकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविवाहित दीपक भी मजदूरी मिलने पर काम करने से कभी पीछे नहीं रहा। पड़ोसियों के मुताबिक बीती रात फकीरा ने शराब पीकर घर में जमकर विवाद किया। बाप  बेटों में देर रात तक विवाद होता रहा। विवाद से क्षुब्ध बेटे ने घर के कुंदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब सुबह शराबी पिता फकीरा ने शव को पड़ा देखा तो सदमे में उसकी मौत हो गई।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर  शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन पुलिस के  विरोध पर उतारू हो गए।

ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर परिजनों ने मुश्किल से  दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध मां राजवती के रूदन को  देख संवेदना जताने पहुची भीड भीड गमजदा दिखी।

थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत  लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चल जायेगा।   


धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने बाप बेटे की मौत पर घर पहुंचकर फकीरा की विधवा राजवती को सांत्वना दीं। विधायक  ने परिजनों को ढाढस बधाते हुए मुख्य मंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक मदद मुहैया कराने व विधायक निधि से सहायता करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed