फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Smooth with a knife resisting robbery

लूटपाट का विरोध करने पर चाकू से गोदा

Sat, 02 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Sat, 02 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Smooth with a knife resisting robbery
knife - फोटो : demo pic

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा-आजमपुर के बीच रजवहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बकरी चरा रहे चरवाहे को लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे चाकु मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चरवाहे के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गांव कनिया कल्याणपुर निवासी टीकम सिंह शनिवार की शाम करीब पांच बजे मतनौरा-आजमपुर के बीच रजवाहे के पास बकरी चरा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उससे लूटपाट करने लगे। टीकम सिंह ने विरोध किया तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, यह देख तीन बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में बाइक चुराकर भाग रहे चोर को मोहल्ले वालों ने धर दबोचा। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
शिवपुरी निवासी सुरेश नारंग की बाइक शनिवार को घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक वाहन चोर बाइक लेकर जाने लगा। सुरेश ने यह देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बाइक लेकर भाग रहे युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed