फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Siege to the police station in case of fraud.

ठगी के मामले को लेकर साइलो चौकी का घेराव

Tue, 06 Sep 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 06 Sep 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
Siege to the police station in case of fraud.
साइलो चौकी का घेराव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ रोड स्थित साइलो चौकी पर पहुंचकर लोगों ने एक सराफ पर ठगी का आरोप लगाया। लोगों ने चौकी का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कृष्ण विहार निवासी एक दर्जन से अधिक लोग एकत्र होकर साइलो चौकी पर पहुंचे। वहां उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि उनके मोहल्ला का ही एक युवक मोदीनगर रोड पर ओवर ब्रिज के समीप सराफ की दुकान करता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व उसने आभूषण बनाने के लिए मोहल्ले के लोगों ने संपर्क किया। वह रुपये लेकर रख लेता है। साथ ही आभूषण देने पर आनाकानी करने लगता है। पीड़ितों में शामिल सोनू त्यागी ने बताया कि उससे एक लाख रुपये, राखी से डेढ़ लाख रुपये,
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित से दो लाख रुपये, तिलकराम से चार तोले सोना, राजीव से आधा तोले सोना, मोनिका से 50 हजार रुपये व सरला से 60 हजार रुपये ठग लिए। इसके अलावा भी कई लोगों से उधार की रकम लेकर आरोपी हड़प चुका है। पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश दी। लेकिन आरोपी फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों सहित फरार हो चुका है। वहीं पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लोगों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  जिसके बाद लोग तहरीर देकर वापिस लौट गए।


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed