{"_id":"5818b3bd4f1c1bab31436300","slug":"she-died-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में सोमवार शाम एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने मामला बीमारी का बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मुहल्ले में चर्चा है कि युवती की हत्या की गई है मुहल्ले में चर्चा है कि एक युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान उसकी बहन वहां पहुंची और भाई को अपने साथ घर ले आई।
विज्ञापन
कहासुनी दौरान भाई ने बहन के सिर पर लकड़ी की थपकी मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुछ पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने बीमारी से मौत की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।