फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seven Crooks arrested after encounter.

मुठभेड़ के बाद सात बदमाश गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 12 Jan 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
Seven Crooks arrested after encounter.
सात बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

थाना हाफिजपुर पुलिस ने चितौली गांव रोड पर मुठभेड़ के बाद सात बदमाश गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक मिनी ट्रक, एक बाइक, दो तमंचे और चोरी के आठ बंडल तार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में एक 12 हजार का इनामी भी है। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि बुधवार रात हाफिजपुर थाना प्रभारी एनके सिंह पुलिस टीम के साथ चितौली गांव रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जोनी उर्फ मोटा उर्फ सलाउद्दीन निवासी माता कस्बा, खरखौदा, रहीस निवासी मोहल्ला गढ़ी फरीदनगर, साबिर निवासी महताब कालोनी, सिवाल मेरठ, करीम निवासी गांव जाहिदपुर खरखौदा मेरठ,

नावेद उर्फ बोना निवासी महताब कालोनी कस्बा सिवाल मेरठ, रहीस उर्फ छोटी निवासी गांव जाहिदपुर खरखौदा, रियासत उर्फ पग्गल निवासी गढ़ी कस्बा थाना दादरी नोएडा बताया है।

पुलिस ने बदमाशों से एक मिनी ट्रक, एक बाइक, दो तमंचे, दो चाकू और आठ बंडल चोरी के तार बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर जोनी वांछित था, इस पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित है। डेढ़ महीने पूर्व भी आरोपियों के 10 साथी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


उनसे बरामद मिनी ट्रक के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। यह बदमाश तार चोरी कर गाजियाबाद, दिल्ली में बेच बेचते थे। पकड़े गए बदमाशों पर मेरठ, हापुड़ व नोएडा के थानों में कई लूट व चोरी के केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed