फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SDM was the driver of looting with peers.

एडीएम के ड्राइवर ने साथियों के साथ की थी लूटपाट

Tue, 13 Sep 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 13 Sep 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
SDM was the driver of looting with peers.
लूट - फोटो : demo pic

एनएच-24 पर ट्रक चालक से लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एडीएम के ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एसडीएम की कार से वारदात की थी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बता दें  कि  10/11 सितंबर की रात करीब दो बजे नीली बत्ती लगी एक कार के ड्राइवर और उसमें सवार होमगार्डों ने नेशनल हाईवे-24 पर डासना निवासी ट्रक चालक इसरत से मोबाइल, 850 रुपये और ट्रक के कागज लूट लिए थे। वह उत्तराखंड के काशीपुर से बदरपुर लादकर नोएडा ट्रक लेकर जा रहा था।
विज्ञापन



मामले में सोमवार को एसपी की हिदायत पर सिंभावली पुलिस ने नीली बत्ती लगी कार के चालक चेतन के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात होमगार्डों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया था। जांच में कार एसडीएम केबी सिंह के नाम अलाट मिली थी। उनका मुरादाबाद ट्रांसफर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फिलहाल छुट्टी पर हैं। मंगलवार को सिंभावली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर चेतन और उसके सहयोगी विवेक को हापुड़ में दबिश देकर दबोच लिया। एएसपी आरएन यादव, सीओ विशाल यादव और एसपी दूबे ने सिंभावली थाने में आरोपियों से पूछताछ की।

एसओ एनके शर्मा ने बताया कि आला अफसरों की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

एएसपी आरएन यादव ने बताया कि एडीएम के ड्राइवर ने ट्रक चालक के साथ लूटपाट की थी। वहीं एडीएम रजनीश राय ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक उनका ड्राइवर नहीं है।


मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम केबी सिंह उस दिन छुट्टी पर थे। एडीएम रजनीश राय का ड्राइवर चेतन उनकी गाड़ी लेकर गया था। अलंकृता सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed