फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   School bus turnaround, 12 injured.

स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे घायल

Thu, 10 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
मेरठ के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

------------------------------
सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के लिए कोहरा खतरा बन गया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे माधापुर और बिरसंगपुर मार्ग पर बाइक सवार और भैंसा-बुग्गी को बचाने के चक्कर में एक स्कूल बस खेत में पलट गई। बस में सवार 25 में 12 बच्चे, ड्राइवर और दो टीचर घायल हो गए।

इनमें तीन बच्चों को काफी चोट आई है। हादसा उस समय हुआ, जब यह बस सिंभावली से बच्चों को लेकर मेरठ के स्कूल लौट रही थी। एक हफ्ते से पड़ रहा कोहरा वाहन चालकों और यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


सिंभावली के गांव माधापुर के करीब दो दर्जन बच्चे मेरठ के लोटी साफियाबाद गांव स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। वह प्रतिदिन स्कूल बस से जाते हैं। सुबह करीब 7.30 बजे बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस जैसे से ही माधापुर और बिरसंगपुर मार्ग पर पहुंची, सामने से एक बाइक और गन्ने से भरी भैंसा-बुग्गी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब बस चालक अमित उर्फ चिंटू ने स्पीड धीमी कर बस को सड़क की साइड में करने की कोशिश की, लेकिन बस का पहिया गहरे गड्ढे में गिरने से वह खेत में पलट गई। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम रहे किसान, राहगीर दौड़कर बस के पास पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला।

उन्हें सिंभावली के नर्सिंगहोम में ले जाया गया। हादसे में कक्षा नौ की नेहा, वीशू, निखिल, देववृत, पांचवीं कक्षा का आकाश, कक्षा एक की शालिनी, निक्कू, कक्षा तीन की लीशा, एलकेजी की बीसी और सत्यम, गिरीश, युवांक, मानशी घायल हो गईं।


नेहा, वीशू और निखिल को काफी चोट आई हैं। बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि टीचर ज्योति त्यागी, प्रियंका और बस ड्राइवर अमित भी जख्मी हो गया। स्कूल बस के पलटने और बच्चों के घायल होने की जानकारी मुझे नहीं है। मामले में थाने में ऐसी कोई शिकायत भी नहीं आई है। - डीके त्यागी, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed