{"_id":"5793937c4f1c1b7a41c4cdad","slug":"saree-showroom-1-50-lakh-usurped-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी शोरूम का जाल काटकर डेढ़ लाख रुपये ले उड़े चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साड़ी शोरूम का जाल काटकर डेढ़ लाख रुपये ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 23 Jul 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
शोरूम का जाल काटकर चोर गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक साड़ी के शोरूम का जाल काटकर चोर शुक्रवार को गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गए। शनिवार सुबह पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। शिवपुरी निवासी प्रवीन गर्ग का स्वर्ग आश्रम रोड पर कान्हा श्याम साड़ीज के नाम से शोरूम है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोर भगवती गंज मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बंद मकान का गेट को खोलकर शोरूम के तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां चोरों ने जाल को काट दिया और दूसरी मंजिल पर लगे दरवाजे को तोड़कर शोरूम तक पहुंच गए।
विज्ञापन
चोरों ने शोरूम के गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए और वापस उसी रास्ते से भाग निकले। शनिवार सुबह जब प्रवीन गर्ग शोरूम पहुंचे और छत की ओर जाने वाले दरवाजे को खोला तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पीड़ित ने आसपास के दुकानदारों को इस बात की सूचना दी। फिलहाल पीड़ित ने इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।