{"_id":"5707c8834f1c1b8962c810ea","slug":"rogues-have-avoided-confronting-the-spoils","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश सत्यवती! बदमाशों से भिड़कर बचा ली लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाबाश सत्यवती! बदमाशों से भिड़कर बचा ली लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
महिला बाइक सवार दो लुटेरों से भिड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मकांटा पिलखुवा के सामने बृहस्पतिवार रात एक महिला अपनी जान की परवाह किए बिना बाइक सवार दो लुटेरों से भिड़ गई और लूट बचा ली। बाइक सवारों ने महिला की बेटी के कुंडल छीनने के लिए झपट्टा मारा था।
विज्ञापन
महिला लुटेरों से उलझ गई और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस दौरान लुटेरों ने महिला को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला जाटान मढैया निवासी सत्यवती अपनी बेटी के साथ एनएच-24 के किनारे ईवनिंग वॉक कर रही थी।
विज्ञापन
बताया गया कि धर्मकांटे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से बेटी के कानों पर झपट्टा मारा। इस दौरान महिला बदमाशों से उलझ गई और बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया। बाद में बदमाश बाइक से महिला को टक्कर मारकर भाग गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद आसपास के लोग जमा हुए और महिला को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कोतवाल यशवीर सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।