फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   robbed 90 thousand rupees from the cashier.

तमंचे के बल पर कैशियर से 90 हजार रुपये लूटे

Sat, 06 May 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 06 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
robbed 90 thousand rupees from the cashier.
कैशियर से 90 हजार रुपये लूटे - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड रेलवे क्रासिंग के पास दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के कैशियर से मारपीट कर तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस ने नाके बंदी कर चेकिंग कराई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी निवासी प्रमोद दस्तोई रोड स्थित एचपी गैस गोदाम पर कैशियर हैँ। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे वह फ्रीगंज रोड स्थित कंपनी के कार्यालय पर कैश जमा करने के लिए बाइक से आ रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी बाइक मेरठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे से हापुड़-दिल्ली रेलवे लाइन के बराबर में कच्चे मार्ग पर रेलवे पार्क की ओर मोड़ दी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों प्रमोद से भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने प्रमोद की कनपटी पर तमंचे लगाकार उसके पास से 90 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर कोतवाल आरके सिंह आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर मौके का जायजा लिया। बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।


एडिशनल एसपी राम नयन यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और कोतवाली जाकर प्रमोद से घटना के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं। एसओजी की मदद भी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed