{"_id":"576563764f1c1b872011bd78","slug":"revenge-on-the-young-man-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर हमला, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक पर हमला, मोबाइल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 18 Jun 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश में आदर्श नगर कालोनी निवासी एक युवक पर मोहल्ले के ही चार युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक का मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
घायल युवक के परिजनों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आदर्श नगर कालोनी निवासी प्रदीप कुमार गाजियाबाद में बैल्डिंग का काम करता है। दो दिन पहले वह चमरी फाटक होत हुए बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर चार युवकों ने उसे रोक लिया। प्रदीप ने जब विरोध किया तो चाराो युवकों ने दराती और चाकू से हमला कर प्रदीप को अधमरा कर दिया। इसके बाद चारों युवक उसका मोबाइल लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल प्रदीप को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदीप के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
