{"_id":"56fd33ab4f1c1bfc22f001ad","slug":"registration-at-the-department-of-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग में पंजीकरण के नाम पर लिए रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रम विभाग में पंजीकरण के नाम पर लिए रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 31 Mar 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के नाम पर बझैड़ा के गांव लोगों से 300-300 रुपये वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को रुपये देने वाले ग्रामीणों को साइकिल नहीं मिली तो उन्होंने रुपये वापस मांगे। ग्रामीणों ने दो लोगों पर वसूली का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को सहायक श्रमायुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
धौलाना तहसील क्षेत्र के बझैड़ा गांव के ग्रामीण इकरार, फराकर, दयानंद, मोहम्मद तौहीद, मुनफेद अली, अफसर, फकरू, अनवर आदि ने बताया कि दो लोगों ने उन्हें श्रम विभाग में पंजीकरण कराने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने 300-300 रुपये दे दिए थे, लेकिन बुधवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम में जब उन्हें साइकिल नहीं मिली। ग्रामीणों को पता चला कि उनका श्रम विभाग में कोई पंजीकरण ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दबंगों ने अभी तक उनके भी नहीं लौटाए हैं। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को सहायक श्रमायुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।