{"_id":"5803a4de4f1c1b6752293097","slug":"raw-wine-making-furnaces-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों का भंड़ाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों का भंड़ाफोड़
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहारों और कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर आबकारी विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने अभियान चलाकर शराब की चार भट्ठियों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गढ़ आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के नया गांव, भगवंतपुर के जंगल में छापा मारा। वहां ईंख के खेत में कच्ची शराब बनाने की चार भट्ठियां चलती मिली। आबकारी टीम को देखकर शराब बना रहे लोग खेतों में घुसकर भाग निकले।
विज्ञापन
टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि टीम ने मौके से 25 लीटर तैयार कच्ची शराब, 15 सौ लीटर लहन समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी सामान को कब्जे में लेते हुए लहन को नष्ट कर दिया गया है। पकडे़ गए आरोपी ने अपना नाम बांके निवासी नया गांव बताया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं ब्रजघाट बलवापुर रोड़ पर चेकिंग के दौरान बाइक की तलाशी लेने पर 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बाइक सवार टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। आबकारी टीम ने शराब और बाइक को कब्जे में ले लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।