{"_id":"58c96eb44f1c1b741132bc86","slug":"rap-on-strength-of-tamanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्ववाइंट पर महिला से किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्ववाइंट पर महिला से किया रेप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 16 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं का चारा लेने गई विवाहिता को तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में खींचकर चार बच्चों के पिता मूले ने रेप किया था। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
होश में आने पर विवाहिता ने आपबीती सुनाई तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने आरोपी मूले के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गंगा के गढ़ की साइड में स्थित जनपद अमरोहा के एक गांव में मंगलवार शाम को जंगल से चारा लेने गई विवाहिता को तमंचे के बल पर खेत में खींचकर पड़ोस में रहने वाले चार बच्चों के पिता मूले ने रेप किया था।
विज्ञापन
वह रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। गोली मारने की धमकी और रेप की घटना से भयभीत विवाहिता बेहोश हो गई थी। जंगल से लौट रहे किसानों ने उसको घर पहुंचाया था। महिला ने होश में आने पर आपबीती सुनाई तो परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया।
ग्रामीणों ने गढ़ कोतवाली में सूचना दी गई, लेकिन मामला जनपद अमरोहा से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने गजरौला थाने पर सूचना दे दी। रात में ही गजरौला गांव में पहुंच गई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी आरोपी नहीं मिला।
गजरौला इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रेप का केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी मूले की तलाश कराई जा रही है, जिसे बहुत जल्द दबोचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।