फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Railway Man's throat slit murder

रेलवे मैन की गला काटकर हत्या

Wed, 21 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 21 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Railway Man's throat slit murder
हत्या - फोटो : Demo Pic

 रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में सोमवार रात रेलवे कर्मी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह एक महिला ने शव देखा तो कॉलोनी के लोगोें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध के चलते हत्या होने का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भूड़बराल गांव निवासी प्रवीण (54) पुत्र बुद्ध सिंह सिटी रेलवे स्टेशन पर की-मैन के पद पर कार्यरत था। प्रवीण को रेलवे कॉलोनी में दूसरी मंजिल पर टी-133 नंबर का सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था। जहां वह अकेले रहता था।
विज्ञापन


जबकि उसकी पत्नी अनीता, बेटी आंचल (16), राधिका (15) और बेटा आशीष (13) गांव में करीब छह माह से रह रहे हैं। प्रवीण कभी-कभार ही गांव जाता था। प्रवीण और अनीता में विवाद चल रहा था। दो दिन से छुट्टी होने के बावजूद प्रवीण गांव नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रवीण को ड्यूटी पर जाना था। दोपहर एक महिला अपने दस साल के बच्चे को लेकर प्रवीण के क्वार्टर पर पहुंची। क्वार्टर के गेट पर बाहर से कुंडी लगी थी। मां-बेटा कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे तो चारपाई से खून बहता देख उनकी चीख निकल गई। कॉलोनी के लोग वहां पहुंचते कि इससे पहले ही मां-बेटा वहां से चले गए।

कॉलोनी में अफरातफरी मची
रेलवे कर्मी की हत्या की जानकारी लगने पर कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। हत्या की सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रवीण की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव चारपाई पर ही मिला है। पुलिस ने महिला व उसके बच्चे की भी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।


अवैध संबंध में हत्या का शक
इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक का कहना है कि प्रवीण की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद या फिर अवैध संबंधों के अंदेशे को लेकर जांच की जा रही है। अहम बात यही है कि प्रवीण की हत्या करने से किसको लाभ होगा। कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस महिला की भी तलाश कर रही है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed