फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   railway employee suicide.

रेलवे कर्मचारी ने संगम एक्सप्रेस से कटकर दी जान

Tue, 15 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 15 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
railway employee suicide.
रेलवे कर्मचारी ने संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी - फोटो : अमर उजाला

रेलवे के एक कर्मचारी ने मंगलवार सुबह संगम एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। हादसे के बाद गाजियाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। परिजनों का कहना है कि कर्मचारी कई दिनोें से डिप्रेशन में था।

विज्ञापन


रेलवे के सिग्नल विभाग में चौकीदार के पद पर गजरौला के चौबारा निवासी महेश पुत्र जयप्रकाश (52) रेलवे क्वार्टर सी-38 में अकेला रहता था। बताया गया है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था। इसलिए वह 10 मार्च से ड्यूटी से भी गैरहाजिर था।
विज्ञापन


महेश ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे संगम एक्सप्रेस के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। हादसे के बाद गाजियाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत कर्मचारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भी भेजा गया है। परिजनों ने डिप्रेशन और अधिक शराब का सेवन करने की जानकारी दी है। - सोमवीर सिंह, एसओ, जीआरपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed