{"_id":"57dace854f1c1b2309d4782d","slug":"prison-built-in-the-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि चयन में खींचतान से अधर में जेल का निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि चयन में खींचतान से अधर में जेल का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : अमर उजाला
नवसृजित जिला में जेल बनाने की जमीन चयनित करने के लिए अधिकारियों में खींचतान होने से इसका निर्माण नहीं हो पा रहा है। हापुड़ को जिला बने लगभग पांच वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन जिला जेल के लिए अभी तक अधिकारियों ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
हाल ही में गाजियाबाद जेल अधीक्षक शिव प्रसाद यादव ने सादिकपुर में 80 एकड़ जमीन का निरीक्षण कर जिला कारागार के लिए चयनित किया था। लेकिन जिलाधिकारी हापुड़ ने इसे बेकार बताकर जेल निर्माण की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
इससे पहले भी दिल्ली रोड पर श्यामपुर में जेल के लिए जमीन की तलाश पूरी की गयी थी लेकिन सर्किल रेट के हिसाब से किसानों को काफी मोटा मुआवजा देना पड़ता। इसलिए यहां भी निर्माण स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद बुलंदशहर रोड के आसपास भी जमीन की तलाश की गयी। कुल मिलाकर अधिकारियों की एक राय न होने के कारण जिले में जेल का निर्माण फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है। इसके लिए लोगों को कुछ माह और इंतजार करना पड़ेगा।
गाजियाबाद जेल अधीक्षक एसपी यादव कहते हैं सादिकपुर में हाल में 80 एकड़ जमीन की जांच कर डीएम हापुड़ को रिपोर्ट दी गयी थी लेकिन डीएम अनिल ढींगरा ने फिलहाल इस जमीन पर सहमति नहीं जताई।
एडीएम रजनीश राय का कहना है कि जेल के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। उपयुक्त स्थान मिलने पर जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।