फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police run awey by informetion of firing and march

जुलूस-फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 21 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 21 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
police run awey by informetion of firing and march
बीडीसी उपचुनाव की पूर्व संध्या पर बांगोली गांव में जुलूस और फायरिंग की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि मामला झूठा निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च कर बाहरी लोगों को गांव से जाने की चेतावनी दी। सिंभावली ब्लॉक में हो रहा बीडीसी उपचुनाव वरिष्ठ सपा नेता सतपाल यादव और ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

दोनों खेमे वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने की जुस्तजू में जुटे हैं। वोटिंग से एक दिन पहले शनिवार दोपहर में करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव बंगोली में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकालकर फायरिंग की है।
विज्ञापन


एसडीएम केबी सिंह, बाबूगढ़ डीएसपी एसएस राठौर, गढ़ इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव, सिंभावली एसओ एनके शर्मा, बाबूगढ़ एसओ विजय बहादुर सिंह और बहादुरगढ़ एसओ अखिलेश कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गांव की गलियों में एकत्र भीड़ को तितर-बितर कियाञ्। बाहरी स्थानों से आए समर्थकों को भी पुलिस ने बाहर कर दिया।

शांतिपूर्ण ढंग में वोटिंग कराने के उद्देश्य से सभी बंदोबस्त किए गए हैं। गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने दिया जाएगा। - केबी सिंह, एसडीएम

अगर वोटिंग के दौरान गांव में कोई भी बाहरी समर्थक दिखाई दिया। उसकी धरपकड़ की जाएगी। - एसएसस राठौर, डीएसपी

दुकानदारों को दिए जाएंगे पुलिस के फोन नंबर

एसपी योगेश कुमार सिंह ने कोतवाली प्रभारी राजेश वर्मा को निर्देशित किया कि दुकानदारों को कंट्रोल रूम, पुलिस अधिकारियों, कोतवाली के नंबर उपलब्ध कराएं। ताकि अगर किसी को पुलिस को कोई सूचना देनी हो तो तत्काल दी जा सके।

‘पुलिस को अपना दोस्त, हमदर्द मानें’

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस के साथ पक्का बाग से सर्राफा बाजार तक फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान एसपी ने दुकानदारों से कहा कि वह पुलिस का कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस को अपना दोस्त, हमदर्द मानें। इसके लिए व्यापारियों और दुकानदारों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

उन्होंने दुकानों से अतिक्रमण हटाने को भी कहा। शनिवार दोपहर करीब दो बजे एसपी योगेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, सीओ सिटी विशाल यादव और एसएचओ राजेश कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ पक्का बाग पहुंचे।

पुलिस अफसरों ने चंडी रोड, सर्राफा बाजार, खिड़की बाजार, गोल मार्केट होते हुए अतरपुरा चौपला तक पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी ने दुकानदारों से कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने दुकानदारों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। एसपी ने दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की भी अपील की। एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है।


ताकि पुलिस व्यापारियों और दुकानदारों का सहयोग कर सके। यह अभियान जारी रहेगा। पिलखुवा में भी कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।फ्लैग मार्च की शुरूआत कोतवाली के बाहर से पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने की।

सीओ ने कहा कि शहर के सभी लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए। कोई भी अप्रिय घटना होने पर पुलिस का पूरा सहयोग करें ताकि पुलिस जनता की मित्र बनकर कार्य कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed