फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police protection of speculation going on in the maze.

पुलिस संरक्षण में चल रहा है सट्टे का गोरखधंधा

Wed, 17 Aug 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 17 Aug 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Police protection of speculation going on in the maze.
यूपी पुलिस - फोटो : pti

मोहल्ले में सट्टेबाजी से आजिज एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों से की है। आरोप है कि पुलिस सट्टेबाजों से सांठगांठ कर कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर कालोनी निवासी सुमेर सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिख शिकायत की है कि मोहल्ले में खुलेआम सट्टे का गोरखधंधा चल रहा है। कोतवाली में तैनात होमगार्ड मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ मिलकर यह धंधा चला रहा है।
विज्ञापन


इस काम में पुलिस की मिलीभगत है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सुमेर सिंह ने मुख्यमंत्री से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, शहर में सट्टे का कारोबार नया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में यह कारोबार खूब फलफूल रहा है। कम ही ऐसे मामले हैं जिनमें पुलिस कार्रवाई करती है। इस संबंध में एडिशनल एसपी राम नयन यादव का कहना है कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed