{"_id":"572e17e24f1c1b71275cdb0f","slug":"police-opened-21-criminal-s-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में पुलिस ने खोली 21 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन में पुलिस ने खोली 21 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 07 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस ने दो दिन का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थानों में 21 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली। साथ ही पांच वर्ष से जमानत पर रिहा हुए लुटेरों पर निगाह रखने के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत 21 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इनमें हापुड़ कोतवाली के 05, देहात का एक, गढ़मुक्तेश्वर के 02, बहादुरगढ़ के दो, सिंभावली के तीन,
विज्ञापन
बाबूगढ़ के दो, पिलखुवा कोतवाली के चार, धौलाना थाने का एक और हाफिजपुर थाने का एक बदमाश शामिल है। इन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने से आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण होगा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि जो लूट, डकैती की वारदातों में शामिल बदमाश है और पांच वर्ष से जमानत पर बाहर हैं। उनकी धरपकड़ के लिए टीम बनाकर थानावार निगरानी कराई जाएं।
साथ ही कहा कि जो अपराधी बाहर के है और हापुड़ में आकर वारदात करते हैं, उनके एसएसपी को पत्र लिखकर मदद मांगी जाएगी। साथ ही नई बीट बुक छपवाकर हर आरक्षी को दी गई है।
जिसमें वह गांव, गली मोहल्ले के गण्यमान्य लोगों के नंबर, नाम लिखने के अलावा वहां के गुंडों का भी नाम, पता नोट करेंगे। इससे अपराध पर अंकुश लग सकेगा।