{"_id":"58d15c3a4f1c1be8561a167e","slug":"police-cut-illegal-cattle-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुपचुप तरीके से पुलिस ने शहर में बंद कराया अवैध पशु कटान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुपचुप तरीके से पुलिस ने शहर में बंद कराया अवैध पशु कटान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
गोवंशीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अवैध कटान बंद कराने को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। गुपचुप तरीके से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध रूप से चल रहे कट्टीघरों को बंद करा दिया। साथ ही शहर के पास और हाईवे से होकर गुजरने वाले ट्रकों की पशु लदे होने के शक में सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन की सरपरस्ती में चलते रहे ये अवैध कट्टीघर अब अधिकारियों के गले की हड्डी भी बन सकते हैं। इसलिए शासन के रुख को देखते हुए अधिकारियों ने इन पर सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ की घोषणा पत्र में शामिल अवैध कट्टीघरों को बंद कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों की टीम ने गुपचुप तरीके से क्षेत्रों का दौरा भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें वह मीडिया से दूरी बनाकर अवैध कट्टीघरों को बंद कराने के लिए घूम रहे हैं। जिले में बड़ी मात्रा में होने वाले मीट कारोबारियों पर अधिकारियों की विशेष निगाह है। यहां पशु अवशेष गोदाम, चमड़ा कारोबार भी कई राज्यों में फैला हुआ है।
सूत्रों के अनुसार इन पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों की टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर लिस्ट तैयार कर रही है। साथ ही कट्टीघर बंद कराकर भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। उधर, जिले की सीमाओं पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है।
अधिकारियों ने सीमाओं पर तैनात पुलिसकर्मियों को पशुओं से भरे वाहनों पर सख्त निगाह रखने को कहा। तिरपाल से ढके हुए वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है।
अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैयार हो गए हैं। पुलिस-प्रशासन की सरपरस्ती में चलते रहे ये अवैध कट्टीघर अब अधिकारियों के लिए ही मुसीबत बन गए हैं। इसलिए अधिकारियों ने इन पर सख्ती शुरू कर दी है।
पशुओं का अवैध कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा मिलने पर संबंधित थानेदार व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सख्ती से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों की सघनता से चेकिंग भी की जा रही है। रामनयन यादव, एएसपी, हापुड़
किसी भी प्रकार से अवैध कटान की सूचना आती है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अनिल ढींगरा, डीएम, हापुड़