फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Opposes tampering, young man beaten

छेड़छाड़ का किया विरोध, युवक को पीटा

Fri, 02 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Opposes tampering, young man beaten
छेड़छाड़ - फोटो : Demo Pic

थाना कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में बाइक सवार चार युवकों ने युवतियां से छेड़छाड़ की। वहां से गुजर रहे एक युवक ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक बाइक पर सवार होकर चार युवक ट्यूशन पढ़कर लौट रहे थे। रास्ते में मोहल्ला संजय विहार आवास विकास कालोनी में कुछ युवतियां अपने घर जा रही थीं।
विज्ञापन


तभी चारों युवकों ने बाइक रोककर उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।  इस पर युवतियों ने शोर मचा दिया। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होने पर मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी भाग गए। इस बीच भारी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।

उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed