फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   one child dead, two injured.

जलकर मासूम की मौत, दो झुलसे

Sun, 20 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
one child dead, two injured.
 हरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह एक छप्परनुमा मकान में मिट्टी के तेल की डिबिया से लगी आग में झुलसकर डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


 परिवार बेहद गरीब होने के कारण ग्रामीणों ने चंदा कर झुलसे बच्चों का इलाज कराया। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी गिरीश प्रजापति मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन


गांव के बीच उसने छप्परनुमा मकान बनाया हुआ है। गिरीश सुबह करीब पांच बजे घेर में पशुओं को चारा डालने गया था और पत्नी मुनेश खेत पर गई हुई थी। उसके चार बच्चे दिपांशी (5), वंश (4), हिमांशी (3) और डेढ़ वर्षीय अंश कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दिपांशी मां के जाने पर उठ गई थी। तीन बच्चे सो रहे थे। अचानक मिट्टी के तेल की डिबिया पलट गई और कपड़ों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने छत पर रखे पुआल को चपेट में ले लिया।


 धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग से वंश, हिमांशी और अंश गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने पास के एक डॉक्टर को दिखाया।

अंश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वंश और हिमानी का प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पर एसओ हाफिजपुर नरेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed