{"_id":"57c6f5034f1c1b3c362cb1e2","slug":"on-the-matter-of-conflict-in-the-family-of-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबारपुर में मामूली बात पर दो सगे भाईयों के परिवार में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उबारपुर में मामूली बात पर दो सगे भाईयों के परिवार में संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
पथराव सात लोग लहूलुहान, पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में दो सगे भाइयों के परिवार में बुधवार शाम मामूली बात पर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से हुए पथराव में सात लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उबारपुर निवासी फरयाज और तौफीक सगे भाई है। दोनों अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बुधवार शाम दोनों भाई घर पर मौजूद थे। तभी उनकी घर की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही एसओ शाबेज खान पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मामले को शांत कराया। पथराव में फरयाज पक्ष के तीन और तौफीक पक्ष के चार लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
एसओ हाफिजपुर ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।