{"_id":"56f023a24f1c1b470ef14d25","slug":"murder-wife-arrested-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति अलाउद्दीन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाउद्दीन हत्याकांड में आरोपी पत्नी राशिदा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अलाउद्दीन की हत्या करने का आरोप है। अलाउद्दीन का शव कुछ दिन पूर्व सिंभावली में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
अलाउद्दीन (35) निवासी गांव नंगला काशी थाना कंकरखेड़ा जिला मेरठ, कई दिनों से बक्सर गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। अलाउद्दीन का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद उसके भाइयों फारुख, इसहाक और रज्जाक ने अलाउद्दीन की पत्नी राशिदा हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
उनका कहना था कि राशिदा ने अपने प्रेमी दिल्लू के साथ मिलकर हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को राशिदा को गढ़ की अदालत से डासना जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
राशिदा की चार माह की बेटी भी है। उसे अपनी मां के साथ जेल जाना पड़ा। एसओ एनके शर्मा का कहना है कि पति की हत्यारोपी महिला राशिदा को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।