{"_id":"583c7b714f1c1bc91fde5998","slug":"molestation-young-men-going-college-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्रा से युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज जा रही छात्रा से युवकों ने की छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा से रास्ते में खडे़ युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा आपबीती बताने पर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की16 वर्षीय किशोरी गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है।
विज्ञापन
वह सोमवार की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में खडे़ दो युवकों ने छात्रा का पीछा करते हुए अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन