{"_id":"56faa1c94f1c1bec33f00311","slug":"missing-child-found-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुदाफरा से गायब बच्चा मेरठ में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुदाफरा से गायब बच्चा मेरठ में मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुंडाली थाने का घेराव किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा गांव से दो दिन पूर्व अपनी मौसी के गांव नंगला मल जाने के बाद एक 11 वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य और पर्यावरणविद् के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुंडाली थाने का घेराव किया। तब पुलिस हरकत में आई और बालक मेरठ में मिल गया।
विज्ञापन
मुदाफरा गांव निवासी राकेश का बेटा अंकित दो दिन पूर्व गांव नंगलामल निवासी मौसी के यहां जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। वह रुपये लेकर परचून की दुकान से टॉफी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने मुदाफरा गांव में इसकी सूचना दी। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य और पर्यावरणविद् कृष्णकांत सिंह हूण के नेतृत्व में ग्रामीणों ले मुंडाली थाने का घेराव कर हंगामा।
विज्ञापन
दबाव बढ़ने पर पुलिस ने वायरलैस पर मैसेज भेजा और आसपास के जिलों में संपक किया। अंकित मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित बागपत बस स्टैंड के पास से बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा बरामद कर लिया गया।
एसओ मुंडाली ने बताया कि बालक कुछ भी बताने में असमर्थ है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।