{"_id":"57c6f2534f1c1b3c362cb1cd","slug":"millions-of-home-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने फौजी के मकान से नकदी व जेवर समेत कई लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय फौजी की पत्नी बीमार बेटे का डॉक्टर के यहां इलाज कराने गई थी।
विज्ञापन
दवा लेने के बाद उसका पुत्र घर आया तो चोरों को देखकर शोर मचाया। लोगों की भीड़ जुटते देख चोर भाग गए। मूलरूप से बुलंदशहर जिले के भटौना गांव निवासी संजीव कुमार परिवार के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर रह रहा है।
विज्ञापन
संजीव कुमार फौज में तैनात है। बुधवार की सुबह उसकी पत्नी रेखा घर में ताला लगाकर अपने बच्चे विनित और सुमित के साथ डॉक्टर के यहां दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद विनित और सुमित घर पहुंचे, ताला टूटा देखकर अंदर जाकर देखा तो चोर सामान बटोर रहे थे।
विज्ञापन
बच्चों के शोर मचाने पर चोर माल समेटकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि चोर 30 हजार रुपये की नगदी, करीब आठ तोला सोने के आभूषण, चांदी की पाजेब, कीमती कपड़े समेत करीब 5-6 लाख का माल ले गए हैं।
चोरी की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में चोरों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।