फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   military men home robbed.

फौजी के घर से नगदी व जेवर समेत लाखों लूटे

Sat, 14 May 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 14 May 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
military men home robbed.
फौजी के घर धावा बोल लूटा जेवर व नगदी - फोटो : अमर उजाला

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सालारपुर गांव में शुक्रवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने फौजी के घर धावा बोला। बदमाशों ने कमरे में सो रहे लोगों को असलहे के बल पर कब्जे में लेकर सेफ व संदूकों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगद व कई लाख के जेवर लूट लिए।

विज्ञापन


इस बीच दूसरे कमरे में सो रहे फौजी की नींद खुली तो माजरा समझते ही उसने शोर मचाया। पड़ोसियों के जागने पर फायरिंग करते हुए भाग गए। सालारपुर गांव निवासी प्रदीप चौहान सेना में है। इन दिनों वह छुट्टी पर आए हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात परिवार के लोग रोजाना की तरह खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सो गए। रात में चार-पांच सशस्त्र बदमास मकान की पिछली दीवार के सहारे अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने कमरे में सो रहे लोगों को असलहे के बल पर लेकर कब्जे में कर सेफ और संदूकों के ताले तोड़कर उनमें रखी डेढ़ लाख की नगदी समेत मोबाइल और लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। इसके बाद वह बराबर वाले दूसरे कमरे का ताला तोड़ रहे थे।

इसकी आहट से दूसरे कमरे में सो रहे फौजी की आंख खुल गईं। उसने बदमाशों को ललकारते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले भी जाग गए। दर्जनों लोग लाठी-डंडे और लाइसेंसी हथियार लेकर सड़क पर आ गए।

खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल में घेराबंदी की। काफी देर तक चलाए सर्च आपरेशन के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग लग पाया।


उधर, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि फौजी के घर हुई घटना लूटपाट की बजाए चोरी की है। फायरिंग की बात बेबुनियाद है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed