फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mast murderer police battered, all-round shock

कातिल मस्त-पुलिस पस्त, चौतरफा दहशत

Thu, 24 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 24 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mast murderer police battered, all-round shock
कातिल मस्त-पुलिस पस्त, चौतरफा दहशत - फोटो : Demo Pic

अपराधों पर नकेल कसना तो दूर , खाकी संगीन वारदातों का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। क्राइम के आंकड़ों को छिपाने के लिए लूटपाट की वारदातों की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए पीड़ितों को टरका देते हैं।

विज्ञापन


इससे बदमाशों का हौंसला बढ़ना तय है। शासन की प्राथमिकता भयमुक्त समाज बनाने की है। इसके बाद भी अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। इसके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली जिम्मेदार है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 22 अक्तूबर को बकरी चराने गई तीसरी क्लास में पढ़ने वाली दलित बच्ची को अगवा कर लिया गया था। उसके साथ रेप करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह ने हापुड़ और पिलखुवा सीओ की संयुक्त अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया है। एक माह बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर है। वहीं विदेश सेवा के पूर्व प्रोटोकॉल अफसर डीएस वर्मा का 13 अक्तूबर की रात

कार समेत अपहरण करने वाले बदमाशों ने उनकी हत्या करने के बाद रिवाल्वर लूट ली थी। इसमें विक्रांत उर्फ जोनी और मोहित गुर्जर को नोएडा की बिसरख पुलिस ने जेल भेजा था। अभी तक पूर्व अफसर का शव बरामद नहीं हो पाया है।

इस हाई प्रोफाइल मामले में हापुड़ की गढ़, मेरठ की किठौर और अमरोहा की गजरौला पुलिस एक सप्ताह तक रिपोर्ट लिखने की बजाए घटनास्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र में धकेलने में जुटी रही थी।

आला अफसरों की हिदायत पर किठौर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में तफ्तीश को गढ़ में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके अलावा महिलाओं से छेड़खानी और लूटपाट की घटनाएं भी अक्सर होती रहती हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने की बजाए पीड़ितों को टरका देती है।


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि डीआईजी का अप्रूवल न लिए जाने पर डीएस वर्मा हत्याकांड से जुड़ी विवेचना एसपी कार्यालय से मेरठ को लौटा दी गई थी। अब वापस मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed