{"_id":"570bc30c4f1c1bc83d4a6b03","slug":"leakage-in-the-cylinder-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लीकेज से मकान में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में लीकेज से मकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से घर में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में सोमवार अपराह्न एक मकान में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग की चपेट मे आने से दो भैंसों की जलकर मौत हो गई और लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन
गांव मलकपुर में अय्यूब खां परिवार के साथ रहता है। सोमवार अपराह्न करीब चार बजे अचानक मकान की रसोई में रखे गैस सिलेंडर से गैस लीक हो गई। कुछ ही देर में रसोई गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
परिजनों की चीख पुकार सुन ग्राम प्रधान हरविंद्र सिंह काफी संख्या में ग्रामीणों को लेकर मौके पर आ गए। किसी प्रकार ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में बंधी दो भैंसें, वहां रखा चूल्हा, बर्तन, कपड़े, बच्चों के खिलौने, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बताया कि आग से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह तो गनीमत रही कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रधान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।