{"_id":"d62fceb0f14b5a5b2b73d51be6fcd18e","slug":"kidnap-son-wandering-in-search-of-the-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त पुत्र की तलाश में भटक रहा पिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपह्त पुत्र की तलाश में भटक रहा पिता
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव कुराना से 14 माह पूर्व अगवा किए गए एक बालक के पिता ने एड. एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस आरोपियों के नाम जानती है फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे गांव कुराना निवासी मुस्लिम ने बताया कि 7 नवंबर 2014 को उसके पुत्र वसीम (12) का अपहरण कर लिया गया था।
उसी रात बदमाशों ने फोन पर छह लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस घटना की रिपोर्ट उसने हाफिजपुर थाने में दर्ज भी कराई। जिस नंबर से फिरौती मांगी गई पुलिस ने उसको सर्विलांस पर भी लगाया।
विज्ञापन
जांच के दौरान गांव के ही कुछ लोगों के नाम सामने आए लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही उसके पुत्र का कोई सुराग लग सका है। एड.एसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।