{"_id":"579511fc4f1c1b4e45c4ba0d","slug":"kanwar-yatra-because-of-the-checking-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावंड़ यात्रा के चलते स्टेशन पर चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कावंड़ यात्रा के चलते स्टेशन पर चेकिंग
ब्यूरो,अमर उजाला हापुड़।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा को लेकर शहर के मॉडल रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम जीआरपी ने विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला।
जीआरपी एसओ विनय कुमार ने बताया कि सावन मास में काफी तादात में शिवभक्त ट्रेनों के माध्यम से हरिद्वार, गौमुख आदि के लिए जाते हैं। इस दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए जीआरपी द्वारा रविवार को स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जीआरपी एसओ ने बताया कि रविवार रात गाजियाबाद की ओर से आने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में सघन तलाशी ली गई, जबकि प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान, संदिग्धों की तलाशी ली गई। लेकिन कोई भी संदिग्ध नहीं मिल सका। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।