फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jhrkhurani train gang.

ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक

Sat, 18 Jun 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 18 Jun 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
Jhrkhurani train gang.
ट्रेन - फोटो : demo pic

दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही अवध असम एक्सप्रेस में एक यात्री जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। हालांकि भाई के साथ होने के कारण बदमाश लूटपाट नहीं कर सके। युवक को गढ़ के एक अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला बाराबंकी के बिशनपुरवा हैदरगढ़ निवासी सचिन और नीरज भाई हैं। शनिवार को दोनों अवध-असम एक्सप्रेस से दिल्ली से बाराबंकी घर जा रहे थे। बताया गया है कि दिल्ली से ट्रेन निकलने ही कुछ लोगों ने सचिन को बिस्कुट खाने को दिए।
विज्ञापन


हापुड़ पहुंचते-पहुंचते सचिन की तबियत बिगड़ने लगी। इसी दौरान जब ट्रेन हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर पहुंची तो नीरज ने रेलवे स्टेशन पर उतरकर अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। इस पर रेलवे अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में सरकारी एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कर्मी मधुर मिश्रा अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और बेहोशी की हालत में सचिन को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed