{"_id":"586951ab4f1c1b425ceee24f","slug":"innocent-crushed-by-the-tractor-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर खेल रही मासूम बच्ची की ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। नयागांव इनायतपुर के किसान अय्यूब की तीन वर्षीय बेटी रुबीना रविवार सुबह करीब दस बजे अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी युवक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आया। चालक का ध्यान हट गया और रुबीना ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं देख पाई। वह ट्रैक्टर के अगले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता लगते ही बच्ची के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गुस्साए परिजन और ग्रामीण मौके पर आकर हंगामा करने लगे। आरोपी चालक पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया था। समझाने के बाद गुस्सा शांत होने पर परिजनों ने बच्ची के शव को पुलिस कार्रवाई के बिना ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि कोतवाली पर तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन