{"_id":"570e69414f1c1b1c534a6afe","slug":"illegal-mining-in-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में अवैध खनन पकड़ी जेसीबी, तस्कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में अवैध खनन पकड़ी जेसीबी, तस्कर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में बालू के अवैध खनन पर तहसील प्रशासन ने छापा मारकर जेसीबी कब्जे में ली है। हालांकि चालक समेत खनन करने वाले भाग गए। डीएम के निर्देश में पर बुधवार को तहसीलदार भगत सिंह ने राजस्व टीम और हल्का लेखपाल समेत पुलिस को साथ लेकर पूठ के जंगल में छापा मारा।
विज्ञापन
वहां गंगा की जलधारा में जेसीबी से बालू का खनन किया जा रहा था। तहसील प्रशासन और पुलिस को देखकर माफिया भाग गए। टीम ने जेसीबी और बालू के लदान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण कब्जे में ले लि।
विज्ञापन
बताया गया कि गांव पसवाड़ा निवासी मांगेराम के बेटे नितिन को शासन स्तर से पट्टा आवंटित हुआ है, उसमें साफ तौर पर उल्लेख है कि वह अपने खेत में बाढ़ के साथ आए बालू को हटाने का काम सिर्फ फावड़ों से ही कर सकता है।
विज्ञापन
जिससे प्रदूषण न फैले। जबकि पट्टा धारक जेसीबी मशीन से बालू खनन करा रहा था। एसडीएम शमशाद हुसैन ने बताया कि पट्टा धारक के खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।