फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband arrested in wife's murder.

पत्नी की हत्या में पति समेत दो गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 24 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
husband arrested in wife's murder.
मेरठ के गंगानगर इलाके में अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर खिलाड़ी पुष्पलता की हत्या के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने उसके पति समेत दो वेट लिफ्टिरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पति ने पत्नी के अवैध संबंध होने के शक पर हत्या को अंजाम दिया था। उसने दोस्तों के साथ मिलकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी को बेहोश कर दिया था और हत्या कर शव को जला दिया था।
विज्ञापन


 मामले में पति की महिला मित्र समेत दो लोग भागे हुए हैं। प्रभारी एसपी/एएसपी डा.ओपी सिंह ने बताया कि पिलखुवा का अचपलगढ़ी निवासी धर्मवीर अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग का खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वर्तमान में मेरठ के शास्त्री नगर स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के ऑफिस में कर्मचारी भी है। उसकी पत्नी पुष्पलता भी अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी थी।  18 और 19 अक्तूबर 2015 की रात पुष्पलता की हत्या कर उसका शव जला दिया गया था। मेरठ पुलिस को शव गंगानगर इलाके से मिला था।

मामले में मेरठ पुलिस जांच कर रही थी। एएसपी ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली कि कनिया कल्याणपुर गांव के मोड़ पर दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

पुलिस ने घेराबंदी की तो एक बाइक पर दो बदमाश पकड़े गए। उनके पास से तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मेरठ के गंगानगर इलाके में पुष्पलता की हत्या की थी।

 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पलता की हत्या की बात पर बाबूगढ़ पुलिस ने गंगानगर पुलिस को सूचना दी। मेरठ पुलिस हापुड़ आई और पूछताछ में इस बात की पुष्टि हो गई।


गिरफ्तार दोनों युवक धर्मवीर निवासी अचपलगढ़ी और रविंद्र निवासी गांव बड़ौदा हिंदुवान थाना पिलखुवा है। रविंद्र भी पावर लिफ्टिंग का खिलाड़ी है और कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है।

पुष्पलता की हत्या में शामिल धर्मवीर की एक महिला मित्र और एक अन्य खिलाड़ी अभी भागे हुए हैं। पुलिस भागे हुए हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed