{"_id":"5890b7474f1c1b3c3de81cfa","slug":"husband-and-wife-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद को लेकर पति पत्नी को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद को लेकर पति पत्नी को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
पति पत्नी को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी में सोमवार रात लेनदेन के विवाद को लेकर पति पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला मंडी में राजेश वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजेश वर्मा ने अपने पड़ोसी मुकेश को गत माह पूर्व उधार रुपये दिये थे। बताते हैं कि सोमवार रात राजेश वर्मा के घर मुकेश पहुंचा। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद मुकेश ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर राजेश और उसकी पत्नी बबली को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी पकड़ लिये जाएंगे।