{"_id":"58ea74a04f1c1bd0355b5575","slug":"hurding-in-the-city-to-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे होर्डिंग बने खतरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में लगे होर्डिंग बने खतरा
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिग
- फोटो : अमर उजाला
डीएम के आदेश के बावजूद लगे अवैध होर्डिंग शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। जहां चाहे इन होर्डिंग को लगा दिया जाता है। इतना ही नहीं यूनिपोल भी रातोंरात खड़े कर दिए जाते हैं। ये अवैध होर्डिंग शहरवासियों के लिए भी खतरा बने हैं। ये आंधी में कभी भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पार्कों आदि से शहर को पालिका सुंदर बनाने में लगी हैं, लेकिन अवैध रूप से लगे होर्डिंग इस पर ग्रहण लगा रहे हैं। इन होर्डिंग के कारण महापुरुषों की प्रतिमा और सरकारी कार्यालय यहां तक की स्कूलों को भी ढक दिया गया है। शहर में तो आलम यह है कि रातोंरात होर्डिंग के अलावा बड़े यूनिपोल खड़े कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
तहसील के गेट के दोनों ओर अवैध होर्डिंग लगे हैं। कुछ दिन पहले ही डीएम अनिल ढींगरा ने शहर से अवैध होर्डिंग हटाने के आदेश दिये थे, लेकिन औपचारिक अभियान चलाकर स्थिति जस की तस छोड़ दी गयी।
विज्ञापन
पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि अवैध होर्डिंग के खिलाफ समय समय पर अभियान चलाया जाता है। एक बार फिर से होर्डिंग हटवाई जाएगी।