फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hostage taking vegetable girl raped, thrown in the woods

सब्जी लेने गई महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में फेंका

Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
 hostage taking vegetable girl raped, thrown in the woods
gang rape - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सब्जी लेने दुकान पर गई महिला को बंधक बनाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी महिला को जंगल में फेंककर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला शनिवार दोपहर एक बजे सब्जी लेने के लिए पास की दुकान पर गई थी। वहां दुकानदार सहित तीन युवकों की महिला को देखकर नियत बिगड़ गई। उन्होंने महिला के दुकान के पास बनें कमरे में खींच लिया और तीनों ने बारी बारी से बलात्कार किया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने शाम तक महिला को कमरे में कैद रखा और रात में महिला को जंगल में फेंककर भाग गए। रात में बदहाल महिला अपने घर पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। कुछ देर बाद पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर सुरेश, शाहिल और बिल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed