फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Harsh police firing.

मेले में हर्ष फायरिंग होने पर नपेंगे पुलिस अधिकारी: एडीजी

Sat, 29 Oct 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 29 Oct 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Harsh police firing.
पु‌लिस मी‌टिंग - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस महानिदेशक कानून/ व्यवस्था दलजीत चौधरी ने कहा कि गढ़ गंगा मेले में हर्ष फायरिंग नहीं होने दी जाएगी। मेले में ऐसी घटना होती है तो संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। शनिवार दोपहर दलजीत चौधरी हापुड़ पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक की। इसमें जिले में लगने वाले गढ़ मेले में सीमावर्ती राज्यों-जिलों से आने वाले श्रद्धाुलूओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में एडीजे ने कहा कि गढ़ मेला ऐतिहासिक है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था एक चुनौती होती है। सुरक्षा बरकरार रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मेले की सुरक्षा के लिए लखनऊ से ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरे भेजे जायेगें।

जिससे पूरे मेले पर निगाह रखी जाएगी। मेले में आने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में हर्ष फायरिंग नहीं होने दी जाएगी। मेले में आने जाने वाले लोगों को हर्ष फायरिंग से रोकने

संबधित जिले के पुलिस अधिकारियों को भी पत्र लिखा जाएगा। रेंज के सभी एसपी अपने अपने जिलों में थानेदारों को निर्देश देकर हर्ष फायरिंग को लेकर शस्त्र जांच अभियान भी चलायेंगें। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन के बाद चुनावी दौर आने वाला है।


चुनाव को लेकर सुरक्षा संबधी खाका तैयार किया जा रहा है।  वहीं उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ भी नरमी बरतने के आदेश देते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी अजय आनंद, डीआईजी केएस इमेनुएल, एसपी हापुड़ अलंकृता सिंह सहित रेंज के सभी एसएसपी/एसपी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed