फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Granddaughter cut.

दादा ने दुधमुंही पौत्री को काट डाला

Tue, 31 Jan 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 31 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Granddaughter cut.
दोहरे हत्याकांड से दहला पूर्व पीएम का गांव - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर की मड़ैय्या में मंगलवार को दोपहर एक वृद्ध ने अपनी डेढ़ महीने की मासूम पौत्री को जमीन पर पटक कर बलकटी से टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंची पत्नी और पुत्रवधू को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोस की एक महिला को भी बलकटी से हमला कर मार डाला। इस बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आरोपी विपिन को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पत्नी गीता (50) को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्रवधू को लड़की होने से नाराज था। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर की मढ़ैया में राहुल की पत्नी सुहानी को डेढ़ महीने पहले पहली बेटी हुई थी। बेटी होने से राहुल का पिता विपिन नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विपिन ने खेत से आया तो सुहानी डेढ़ माह की बच्ची आशवी को उसे देकर खाना बनाने चली गई। इस दौरान विपिन ने नन्हीं को जमीन पर पटक दिया और बलकटी से उसके टुकड़े कर डाले।

बच्ची का शोर सुनकर उसको बचाने आई पुत्रवधू सुहानी, पत्नी गीता और पड़ोसन सीमा (40) पत्नी जयवीर पर भी बलकटी से हमला कर दिया। इसमें गर्दन पर बलकटी लगने से सीमा की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल सुहानी और गीता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के समय राहुल नोएडा अपने ठेकेदारी के काम पर गया हुआ था। किसान बलकटी लिए करीब 40 मिनट तक हंगामा करता रहा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और विपिन को मकान में बंद कर दिया। सुहानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया।


उससे पूछताछ की जा रही है। सुहानी  की तहरीर पर विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेटी पैदा होने से नाराज किसान के दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जरूरी जानकारी ली।  राहुल की ससुराल मेरठ के दौराला में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed